फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 25 Apr 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खेत की सिंचाई करने गए किसान राममूर्ति पांडेय (69)की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मृतक के बेटे अश्वनी पांडेय ने मांडा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनके पिता खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश में पड़ोस के संजय पांडेय, अवधेश पांडेय, मनोज पांडेय, कुलदीप पांडेय, सुलेखा पांडेय और सीमा पांडेय गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा, दरोगा चंद्रपाल सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें