सड़क हादसे में 11 सवारियां घायल
- फोटो : अमर उजाला
हंडिया थाना क्षेत्र के हरीपुर गंाव के पास जीटी रोड पर बुधवार देर रात ट्रक और कार में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजवाया।
हंडिया के धोकरी गंाव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह (37) पुत्र राजप्रताप बुधवार रात अपने गंाव के ही अनिल यादव, कल्लू, पप्पू (26) पुत्र अमरनाथ व दुसौती गंाव निवासी अरमान के साथ बारात में शामिल होने यमुनापार स्थित लालापुर किसी गए थे। रात में लौटते समय हरीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने शहर की ओर जा रहे ट्रक व कार में भिंड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार चालक धर्मेन्द्र व पप्पू कि मौके पर ही मौत हो गई।
चीखपुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना दी गई तो स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस भी पहुंची। इसके बाद गम्भीर रूप से घायल अनिल, कल्लू व अरमान को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर मृतकों के परिवारों में कोहराम रहा। मृतक धर्मेद्र के दो बेटे व एक बेटी है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा धमेंद्र मुम्बई में रहकर ड्राइविंग करता था। वहीं पप्पू के तीन पुत्र व एक पुत्री है। चार भाइयों में तीसरे नम्बर का पप्पू रोडवेज बस चालक था। पति की मौत से उसकी पत्नी सरस्वती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।