फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Wed, 20 Mar 2019 10:18 PM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
महेवाघाट/मूरतगंज। सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चंदवारी गांव की सूरजकली गृहणी थीं। बुधवार सुबह किसी काम से वह बाजार जा रही थी। चंदवारी मोड़ के समीप पीछे से आई एक स्टॉफ वैन ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का रामकुमार (35) पुत्र सुखदेव मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी बहन करारी में ब्याही है। मंगलवार रात वह बहन के घर जा रहा था। महेवाघाट इलाके के हिनौता गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल रामकुमार ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं करारी निवासी प्रेम केसरवानी बुधवार सुबह अपनी पत्नी रूपा के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहा था। म्योहर के समीप सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर म्योहर गांव के ही राकेश और मंजीत सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें