फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव बालिका के पिता सहित दो संक्रमित

Thu, 14 May 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की आकृति बनाता एक कलाकार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
प्रयागराज। मुंबई से आई प्रतापगढ़ के कुंडा की 11 साल की कोरोना पॉजिटिव बच्ची के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पहले हुई जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके साथ ही एक अन्य युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक अपने बुजुर्ग पिता के साथ आया है। पिता कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन


कुंडा के एक गांव के युवक की पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। युवक उसे लेकर दो माह पहले मुंबई के धरावी स्थित सायन हास्पिटल गया था। उसके साथ उसकी 11 साल की बेटी और नौ साल का बेटा भी गया था। कुछ दिनों पहले सभी एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। रास्ते में युवक की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर सीधे परिजन उसे लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल चले गए और भर्ती करा दिया। एहतियातन सभी लोगों की जांच हुई तो दो मई को बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि उसके माता-पिता सहित तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्ची को कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया तथा माता-पिता को क्वारंटीन कर दिया गया। क्वारंटीन के 10 दिन पूरे होने के बाद बच्ची के माता-पिता की दोबारा जांच कराई गई। पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ के एक बुजुर्ग को भी एसआरएन लाया गया था। उसके साथ में उसका बेटा भी था। बेटे को संदिग्ध वार्ड में रखा गया था। बुधवार की शाम को रिपोर्ट आई तो वह भी पॉजिटिव आया है। उसे भी कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंजीनियर की सास की दोबारा रिपोर्ट आई पॉजिटिव
प्रयागराज। लूकरगंज के दिवंगत इंजीनियर की सास की कोरोना की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई हैं। जबकि एक दिन पहले उनकी माता, पत्नी, भाई और भाई की पत्नी की दोबारा जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इंजीनियर की मां को सांस लेने में तकलीफ  थी। मेडिकल प्रशासन ने उसकी जांच कराकर दो यूनिट ब्लड चढ़ाया है। इसके अलावा एक बुजुर्ग मरीज को भी सांस लेने में दिक्कत थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि बुधवार को दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें