फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर समेत दो ने सुपारी देकर कराया था कत्ल

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • करेली में युवक की हत्या: रुपयों का था विवाद, पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली के राकेश पाल की हत्या रुपयों के विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी। गांव के ही रहने वाले उसके परिचित प्रॉपर्टी डीलर अजहुल हूदा और  उसके साथी जैनू ने 50 हजार की सुपारी देकर धर्मेंद्र नाम के युवक से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने अजहुल व जैनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि धर्मेेंद्र फरार है। 
विज्ञापन


राकेश की हत्या नौ जुलाई की रात की गई थी। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि उसका जमीन बिकवाने के मामले से संबंधित रुपयों का विवाद गांव के ही अदहुल व जैनू से चल रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राकेश जमीन बिकवाने का काम करता है और उसने अदहुल को शेरू पाल की जमीन दिलवाई थी। अदहुल ने रजिस्ट्री करने के बाद भी केवल आधा ही पैसा दिया। जिस पर शेरू राकेश पर रुपये दिलवाने का दबाव बनवाने लगा।

कई बार कहने पर भी असर नहीं होने पर राकेश ने दूसरी तरकीब निकाली। उसने अदहुल को एक अन्य जमीन दिलाने का झांसा देकर रुपये एडवांस में ले लिए और फिर वही रुपये शेरू को दे दिए। इस बात की जानकारी होने पर अदहुल आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने जैनू को मिलाया और फिर दो लाख रुपये देकर उससे धर्मेंद्र को 50 हजार की सुपारी देकर राकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धमेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें