फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: होली के दिन दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन मामूली बात में दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की है। थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी गांव के गुलशन का आरोप है कि वह खेत देखने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग रोककर उसकी पिटाई कर दी। जब चाचा दिनेश आरोपी के घर उलाहना देने गए तो उनकी भी पिटाई कर दी। गुलशन की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू, नाटे, भल्लू, विजय कुमार, लाले, मेवा लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दूसरे पक्ष के शमशेर यादव का आरोप है कि उसका भाई शिव कुमार खेत देखने गया था। वहां गुलशन एवं सोहित फसल को चरवा रहे थे। मना किया तो लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बुधवार को शमशेर की तहरीर पर सुरेश, बब्बू दिनेश, गुलशन सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें