फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गबन में फंसे दो ग्राम पंचायत सचिव, अनियमित भुगतान में पाए गए दोषी, एफआईआर के निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मनरेगा में पांच साल पुराने गबन के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने दो तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनरेगा में पांच साल पुराने गबन के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने दो तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामला वर्ष 2020 में सामने आया था, जब शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विकास खंड कोरांव में मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए धनराशि आहरित कर वित्तीय अनियमितता की गई।

विज्ञापन


इस पर उपायुक्त (श्रम रोजगार) ने नौ फरवरी 2021 को पत्र जारी कर खंड विकास अधिकारी, कोरांव को शिकायत की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। विकास अधिकारी ने त्रिस्तरीय जांच समिति गठित कर दी थी। जांच में बिना कार्य किए 10 जॉब कार्डधारकों के खाते में 35,308 रुपये की शासकीय धनराशि का अनियमित भुगतान पाया गया था। साथ ही धनराशि की वसूली एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गई थी। धनराशि वापस जमा न किए जाने पर अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्कालीन ग्राम सचिव राजेश सिंह व समरजीत कैथल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें