फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं दो बच्चियां, एक की मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। बुझिया गांव में मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बच्चियों को चपेट में ले लिया। हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। उसकी पांच वर्षीय चचेरी बहन की हालत गंभीर है। रुद्रपुर के एक अस्पताल में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की सीमा पर स्थित गांव बुझिया निवासी मेघराज राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी लवी चचेरी बहन रागिनी को साइकिल पर बैठाकर चारा लेने के लिए खेत पर जा रही थी। गांव का ही एक व्यक्ति खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर गांव की ओर आ रहा था। शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने की वजह से लवी की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन रागिनी को लेकर बहेड़ी सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बच्ची को रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पिता ने बताया कि लवी पढ़ने में काफी होशियार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें