फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बोलेरो, चालक की मौत, दो घायल

Fri, 29 Mar 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो चला रहे हरदोई के थाना संडीला के गांव नीला गुसवां निवासी शादाब (24) की मौत हो गई। बोलेरो में बैठे अन्य दो लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोलेरो शीशगढ़ से बरेली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह लोग परतापुर मोड़ के पास पहुंचे अचानक से सीमेंट के बैग ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक को ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला। आमने-सामने की टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
गाड़ी चला रहे शादाब के साथ अन्य दो लोग अंदर ही फंस गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खाई में घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से चालक की शिनाख्त हुई। अन्य दोनों घायलों के पते की जानकारी नहीं हो पाई। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शादाब के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें