फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरपुर थाने के सामने ट्रक से कुचलकर दो छात्राओं की मौत

Sat, 07 Nov 2020 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
क्षेत्र के घूरपुर थाने के सामने शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे कोचिंग पढ़ने जा रहीं दो छात्राओं रिया (11) और नेहा (16) को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के चक सेमरा गांव निवासी अमित साहू घर के सामने चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं। उनके पड़ोसी दिलीप जायसवाल चाट फुल्की का ठेला लगाते हैं। अमित साहू की बेटी रिया साहू एक भाई के बीच में इकलौती बहन थी। वह मॉडल स्कूल दांदूपुर में छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पड़ोस में रहने वाले दिलीप की बेटी नेहा हाईस्कूल की छात्रा थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटी बहन थी। दोनों आपस में सहेलीं थी।

दोनों घर से पैदल ही रोज कोचिंग पढ़ने घूरपुर जाती थीं। शनिवार भोर में थाने के सामने लगे ट्रकों की लाइन से पार करते समय सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन दोनों को कुचल दिया। इससे रिया की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नेहा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे का पता चलने पर परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। घूरपुर पुलिस का कहना है कि मौके से ट्रक चालक भाग निकला है। उसकी खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें