फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की हादसे में मौत, काल बनकर आया अज्ञात वाहन

Fri, 08 Aug 2025 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहियां ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का शव वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा।
विज्ञापन
सौरभ यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहियां ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का शव वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा। हादसा तेज बारिश के दौरान हुआ। शनिवार को दो साथी गंगा स्नान करने बाइक से फाफामऊ जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे बिगाहियां ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची चौकी बड़गांव पुलिस ने घायल हो सीएचसी सोरांव ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतक के जेब में मिले कागजाद से स्वजनों को सूचना दिए। विधिक कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सौरभ यादव (20) पुत्र दिनेश यादव निवासी रयदेपुर अपने साथी पवन पांडेय (23) वर्ष पुत्र स्वर्गीय कृपा शंकर पांडेय निवासी नरी के साथ शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से गंगा स्नान करने जा रहे थे। बिगाहियां ओवर ब्रिज के पास पहुंचने वाले थे तभी सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभ यादव गाड़ी में फंसकर कुछ दूर तक घिसता हुआ चला गया। मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


पवन पांडेय पंडिला स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था और सौरभ यादव स्नातक का छात्र था। मृतकों के भाई गौरव यादव, आकाश पांडेय और माता कल्पना यादव संग ऊषा पांडेय सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सौरभ यादव के पिता ने सोरांव थाने पर शिकायती पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें