फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिविल लाइंस में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में दो एफआईआर

Mon, 27 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में
विज्ञापन

पेपर लीक के विरोध में शनिवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दो स्थानों पर वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रीवा के भाजपा नेता की कार को निशाना बनाकर लैपटॉप लूट लिया, जबकि दूसरे में बांदा के पूर्व सांसद के बेटे की फॉर्च्यूनर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त और चालक पर जानलेवा हमला किया।
शनिवार सुबह से ही पत्थर गिरजाघर के धरनास्थल पर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था। दोपहर तक हजारों की संख्या में छात्र एमजी मार्ग समेत सुभाष चौराहे पर पहुंच गए। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट निवासी भाजपा नेता प्रशांत पाठक ने पुलिस को बताया कि उनकी चुनावी झंडा लगी कार सुभाष चौराहे के पास आई थी। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात लोगों ने भाजपा वाले जिंदा नहीं जाएंगे जैसे नारे लगाते हुए वाहन पर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और उसमें रखा लैपटॉप लूट लिया। प्रशांत पाठक ने बताया कि उन्हें वाहन से बाहर निकालकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में बांदा के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के बेटे रोहित द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर होटल मिलन पैलेस के पास उनकी फॉर्च्यूनर को अज्ञात लोगों ने घेर लिया। चालक ने फोन कर सूचना दी कि भीड़ वाहन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर रही है और उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो वाहन क्षतिग्रस्त मिला। आरोप है कि अगर चालक समय रहते वहां से नहीं निकलता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस सुभाष चौराहा, एमजी मार्ग, स्ट्रेची मार्ग, पत्थर गिरजाघर समेत आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले में बलवा, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, चोरी और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें