फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग जगह तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों घरों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पिडौना गांव में शाम करीब 5 बजे हुई। प्रियांश पटेल (10) पुत्र राकेश कुमार पटेल कुछ बच्चों के साथ अमृत सरोवर में नहाने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक प्रियांश पटेल तीन भाइयों दूसरे नंबर पर था। पिता राकेश मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में हुई। यहां के रहने वाले प्रमोद कुमार गौतम पुणे में रहकर कमाई करते हैं। घर पर पत्नी बच्चों के साथ रहती है। उनका 11 साल का बेटा निखिल गौतम संविलियन विद्यालय रायपुर में कक्षा पांचवीं का छात्र था। स्कूल से घर आया और निखिल स्नान करने के लिए तालाब में कूद गया। डूबने लगा तो ग्रामीणों ने निखिल को पानी से किसी तरह बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मां बिटोला देवी करो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें