फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बस लेकर शीशगढ़ चले दो दर्जन मजदूर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब न बस का पता लग पा रहा है न उससे आए यात्रियों का

शीशगढ़। कर्फ्यू और लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली से बुक की गई एक बस शीशगढ़ पहुंच गई। हैरत यह कि रास्ते में कहीं चेकिंग में भी यह बस नहीं पकड़ी गई और तमाम लोग दिल्ली से शीशगढ़ आ गए। कस्बे के लोगों में इसके बाद हड़कंप मचा तो पुलिस एक्टिव हुई लेकिन न बस की जानकारी मिल पाई न उसमें आए यात्रियों की। पुलिस का कहना है बस तड़के ही आ गई थी। अब उसे और उसमें आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सारी सख्ती को ठेंगा दिखाते हुए एक निजी मिनी बस दिल्ली से दो दर्जन से ज्यादा मजदूरी करने वाले युवाओं को लेकर मंगलवार सुबह शीशगढ़ के होली चौराहे पर पहुंची। इसके बाद सभी अपने-अपने गांवों में चले गए। इनमें तमाम लोग अहरो गांव और रामपुर के थे। बस खाली होने के बाद उसका ड्राइवर शीशगढ़ थाना गेट के सामने से गुजरते हुए रामपुर जिले के अहरो गांव होते हुए जहां जाना था निकल गया। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि कुछ लोग दिल्ली से ही बस बुक करके लाए थे। इनमें कुछ स्थानीय और कस्बे से सटे अहरो गांव, रामपुर इलाके की थीं। सुबह बस जल्दी आई इसलिए जानकारी नहीं मिल सकी। अब सभी की खोजबीन की जा रही है।

‘दिल्ली से हाईवे पर होकर तो बिना जानकारी कोई बस नहीं आ सकती। सीमाएं पूरी तरह सील हैं। यह किसी संपर्क मार्ग से आई होगी। बस आने के बारे में थाना पुलिस से जानकारी की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें