प्रतापगढ़ में दो युवको के ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग के जगेसर गंज रेलवे स्टेशन पर ये घटना हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर फूल सिंह ने बताया मृतक अर्शदीप सिंह (26) और गगनदीप कौर (25) पटना साहिब से दर्शन के बाद अर्चना एक्सप्रेस (राजेंद्र नगर से जम्मू तवी) से पंजाब लौट रहे थे। वह श्रद्धालुओं के एक समूह का हिस्सा थे।
सिंह और कौर, दोनों ही B4 AC कोच में सवार थे। जागेशर रेलवे स्टेशन के पास वे कोच के दरवाजे पर खड़े थे। अचानक गिर पड़े उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।