फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कोरोना से 70 वर्षीय महिला सहित दो की मौत, संख्या पहुंची 22

Mon, 13 Jul 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 70 वर्षीय महिला के साथ दो लोगों की मौत हो गई है। महिला करछना के भीरपुर इलाके की रहने वाली थी। उसकी मौत तीन दिन पहले हुई थी। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद संपर्क में आने वाले परिवार के साथ आसपास के 22 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है। दूसरी मौत पूरामुफ्ती के 55 वर्षीय अधेड़ की हुई है। वह नौ जुलाई को हालत खराब होने पर उपचार कराने एसआरएन चिकित्सालय आया था। दो मौतें होने से कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
करछना के भीरपुर इलाके की रहने वाली महिला ब्रेस्ट कैंसर की मरीज थी। तीन दिन पहले वह टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल में जांच कराने आई थी। उसी समय नमूना जांच के लिए निजी लैब में भेज दिया गया था। स्वाब सैंपल देने के आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर घर चले गए और गंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। उसका अंतिम संस्कार भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक नहीं हुआ।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
परिवार और आसपास के लोग संपर्क में रहे। रविवार को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उसके स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वालों की सूची बनाकर 22 लोगों के नमूने लिए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सभी की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में नौ जुलाई पूरामुफ्ती का 55 वर्षीय अधेड़ भर्ती हुआ था। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे पहले ऑक्सीजन पर रखा गया लेकिन राहत नहीं मिली तो वेंटिलेटर पर रख दिया गया। रविवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। उसे सोमवार को जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। जिला प्रशासन उसका अंतिम संस्कार कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें