फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन हड़ताल पर रहेंगे वाणिज्यकर कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। लंबित मांगों को लेकर वाणिज्य कर कर्मी दो दिन का कार्य बहिष्कार करने जा रहे हैं। इस दौरान पांच और छह दिसंबर को वाणिज्य कर कर्मी काम नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर विभागीय कर्मचारियों की बुधवार को एक बैठक भी हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष राम बाबू यादव के मुताबिक कर्मचारी की तमाम मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर एसोसिएशन के प्रांतीय संघ की ओर से प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किए जाने की रणनीति बनी है। उन्होंने बताया कि कैडर पुनर्गठन, शिथिलीकरण, रिक्त पदों पर डीपीसी कराने, कर्मचारियों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किए जाने, कर्मचारियों की लॉगिन आईडी बनाने एवं आउट सोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग मुख्य रूप से एसोसिएशन ने की है। इन मांगों के समर्थन में आशुलिपिक संघ, अमीन संघ, चतुर्थ श्रेणी संघ ने भी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर कार्यालय में हुई बैठक में आशु लिपिक संघ के अध्यक्ष विशाल सोनकर, अमीन संघ के अध्यक्ष बृजेश वर्मा, चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, निजाम अहमद सिद्दीकी, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें