फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हंगामे के बीच दो करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में भारी हंगामे के बीच हुई। मीटिंग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के नदारद रहने को लेकर सदस्यों ने आपत्ति जताई। हंगामे के बीच बैठक में दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही निरंजन यदुवंशी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों का ब्यौरा देने को कहा। इस पर पता चला कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति और पशु चिकित्सा विभाग के अलावा अन्य किसी विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस पर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदस्य अपनी कुर्सियां छोड़कर अध्यक्ष के आसन के नजदीक आकर हंगामा करने लगे। कई सदस्यों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर बीज वितरण में घपलेबाजी का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि जिन विभागों के अधिकारी नहीं आए हैं नोटिस जारी कर तीन दिन में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पंचायत सहायकों पर भी रुपये लेने का आरोप लगाया गया। हुरहुरी की बीडीसी सदस्य गुलशन जहां ने आरोप लगाया कि वह पिछले छह महीने से ब्लॉक के चक्कर काट रही है। अब तक जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है।
-
डेढ़ करोड़ रुपये से कराए जाएंगें विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बोर्ड की बैठक में डेढ़ करोड़ रूपये के प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाॅक कर्मियों पर कमीशन मांगने का भी आरोप लगाए। बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सीडीपीओ प्रभारी सुषमा राठौर ने कुपोषण को लेकर जागरूक किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शिकायतों का निस्तारण न होने पर ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने इस मामले की जांच कराने के निर्देश भी बीडीओ को दिए।
गरेम गांव के पंचायत सहायक ओमकार सिंह ने अवर अभियंता पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। डॉ. आशुतोष गंगवार, रविंद्र सिंह राठौर, बीडीओ महेश चंद्र शाक्य, एडीओ पंचायत मुकेश रस्तोगी, पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र कुुमार, छेदालाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें