फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से कोरोना की जरूरतें होंगी पूरी

विज्ञापन
two crore need for corona fight - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। लॉकडाउन के बाद कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए तैयारी को और आगे बढ़ा दिया है। उसने स्वास्थ्य विभाग को ग्लब्स, मास्क, सेनेटाइजर, वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों की खरीददारी के लिए जहां 35 लाख रुपये आवंटित किए हैं वहीं, मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपये मिले हैं। शासन ने यह बजट आपदा राहत प्रबंधन के तहत आवंटित किया है। मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग को अब अपनी जरूरतों के मुताबिक प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को देना होगा। उसी के आधार पर बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम फाइनेंस एमपी सिंह के मुताबिक शासन की ओर से बजट की हरी झंडी मिल चुकी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कहा गया है कि वे अपनी जरूरतों के मुताबिक प्रस्ताव मुहैया कराएं। कहा जा रहा है कि दो करोड़ केे बजट से अस्पताल में जांच सुविधाएं, वेंटिलेटर, आईसोलेशन वार्ड, मास्क, प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट सहित मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किया जाएगा। चिकित्सालय में इन चीजों की कमी है। कोरोना मरीजों के लिए ऐसी चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
ऐसे में पहले से ही प्रबंध करना बेहतर होगा। शासन ने इसी के मद्देनजर यह बजट आवंटित कर दिया है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि प्रस्ताव तैयार हो रहा है। जल्दी ही जिला प्रशासन को मुहैया कराया जाएगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, वेटिलेटर सहित अन्य मेडिकल उपकरणों की मांग की है। शासन ने आपदा राहत प्रबंधन के तहत स्वास्थ्य विभाग को 35 लाख रुपये मुहैया कराया गया है। प्रस्ताव आने के बाद दोनों को बजट आवंटित कर दिया जाएगा। पांच से छह दिनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शासन ने इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें