फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा में वेटर की हत्या में दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
29 दिसंबर की रात नैनी के ढाबा में वेटर की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये नैनी से लेकर करछना तक रंगदारी वसूली, मुफ्त में भोजन, लूट-छिनैती मारपीट, फायरिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं। वेटर को गोली मारने के बाद आधे घंटे में इन दोनों ने दो दुकानों पर जाकर रंगदारी उगाही और फायरिंग की थी। उन्हें गिरफ्तार कर नैनी पुलिस ने दो असलहे बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अरुण पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में औद्योगिक क्षेत्र के छरिबना गांव के खगेश पांडेय और संजीव पांडेय हैं। वे 29 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे नशे में धुत होकर नैनी में मेवालाल बगिया के पास सेठी पंजाबी ढाबा में खाने गए थे। फिर पैसा देने की बजाय वे धमकाने लगे। विरोध पर खगेश पांडेय ने वेटर संजय कु्मार पर फायर कर दिया। गले में गोली धंसने पर वेटर गिरा तो खगेश और संजीव बाइक फायरिंग करते हुए बाइक पर भाग निकले। सेठी ढाबा से निकलकर उन दोनों ने एडीए मोड़ स्थित गंगा स्वीट हाउस जाकर मालिस के दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। इनकार करने पर वहां गोलियां चलाकर वे दोनों नौ बजे मामा ढाबा पहुंचे।

 वहां भी गालीगलौज और फायरिंग कर वे निकल गए। गोली लगने से घायल वेटर संजय को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसने छह जनवरी को अंतिम सांस ली। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी थी इसी बीच उन दोनों ने दो और लोगों को लूट लिया। नैनी के एसएसआई एमपी सिंह ने उपनिरीक्षक राकेश राय की मदद से शनिवार को आरोपियों खगेश पांडेय और संजीव पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा और दस कारतूस बरामद किए। इनमें संजीव इंटरमीडिएट के बाद कंप्यूटर कोर्स के बहाने आपराधिक कारनामें कर रहा है जबकि ुसका साथी खगेश कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें