अपराध
- फोटो : अमर उजाला
रामसुंदर पाल ने घटना की तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण अनिरुद्ध पुत्र रामकैलाश, रितिक पुत्र सुरेंद्र बहादुर, शिवपूजन सरोज पुत्र अज्ञात निवासी जोलहापुर और कल्लू उर्फ सूरज पुत्र शोभनाथ निवासी सिपाहमहेरी ने किया है। वह दस लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर अधिकारियों को सूचना दी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने छात्र को सकुशल बरामद करने के लिए एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अभय पांडेय के साथ ही स्वॉट टीम और नगर कोतवाली पुलिस को लगाया। अपहृत छात्र की पुलिस खोजबीन करने लगी। सर्विलांस की मदद से पुलिस फिरौती मांगने वाले नंबर को ट्रेस करने लगी। बदमाशों के भागने के संभावित स्थानों की घेराबंदी कर पुलिस उनकी खोजबीन करने लगी।