फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली बवाल : प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो सिपाही निलंबित, पुलिस पर हमले के आरोप में अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 14 Aug 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निंलंबित किए जाने वाले सिपाहियों में रामलखन गौड़ और आशीष त्रिपाठी शामिल हैं। दोनों डायल 112 में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती करेली में तैनात 92 नंबर पीआरवी पर थी। रामलखन पर ड्यूटी पर नशे में धुत होने और गुम हुई किशोरी के परिजनों से अभद्रता करने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली में एक दिन पहले दो पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना में बड़ी कार्रवाई हुई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को पब्लिक से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उधर, सिपाही की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

निंलंबित किए जाने वाले सिपाहियों में रामलखन गौड़ और आशीष त्रिपाठी शामिल हैं। दोनों डायल 112 में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती करेली में तैनात 92 नंबर पीआरवी पर थी। रामलखन पर ड्यूटी पर नशे में धुत होने और गुम हुई किशोरी के परिजनों से अभद्रता करने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया था। 

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने रात में ही जांच के आदेश दे दिए थे। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनुशासनहीनता व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों पर कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह था मामला
करेली के लाल कॉलोनी में शनिवार रात नौ बजे के करीब किशोरी के गायब होने की सूचना पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। मारपीट करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी गई थी। मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने बीच-बचाव किया तब जाकर पुलिसकर्मी खुद को बचाकर वहां से निकल सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें