दिलीप कुमार और राम आशीष शर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
रक्षा मंत्रालय के सैन्य प्रतिष्ठान सीओडी कानपुर के दो कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को नए यमुना पुल के पास हुआ। दोनों बाइक से प्रयागराज जंक्शन पर कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। नए यमुना ब्रिज के पास किसी मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया।
कानपुर सीओडी में मैटेरियल असिस्टेंट राम आशीष शर्मा (48) पुत्र कोदई शर्मा और ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिलीप कुमार (45) पुत्र शिव प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों रोज कानपुर से अपडाउन करते थे। बाइक जंक्शन पर खड़ी करने के बाद कानपुर ट्रेन से जाते थे और रात में लौटकर बाइक लेकर घर आते थे। शनिवार को भी कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से प्रयागराज जंक्शन जा रहे थे। नए यमुना पुल के पास किसी मालवाहक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पहचान करने के बाद पुलिस ने जब परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।