फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली अस्पताल में पहली बार दो बच्चों की सर्जरी

Sat, 06 Mar 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : बेली अस्पताल में दो बच्चों की सफल सर्जरी की गई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी (विशेषज्ञता) क्लीनिक का लाभ लोगों को मिलने लगा है। पहली ओपीडी में सर्जरी के लिए चिह्नित दो बच्चों का ऑपरेशन शुक्रवार को पिडियाट्रिक सर्जन डॉ अंजू गुप्ता ने किया। दोनों बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन


बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ किरन मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में डॉ अंजू गुप्ता ने ओपीडी में 11 बच्चों का परीक्षण किया था। जिसमें दो बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया था। शुक्रवार को पिडियाट्रिक सर्जन डॉ अंजू गुप्ता ने एक बच्ची के गले तथा दूसरे बच्चे का एसआईटीआईएस का ऑपरेशन किया। डॉ अंजू हर बृहस्पतिवार ओपीडी में मरीजों का परीक्षण करेंगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमके अखौरी ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और बच्चों की सर्जरी के लिए ओपीडी शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्डियोलॉजी मरीजों के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें