फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के डॉयलॉग पर रील बनाना पड़ा महंगा, चार स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, कार सीज

Fri, 26 Dec 2025 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj police : माफिया अतीक अहमद की वॉयस रिकॉर्डिंग लगाकर रील बनाना चार युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। माफिया अतीक अहमद के भड़काऊ वायस रिकॉर्डिंग को बजाकर रील बनाया गया था। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस इनकी तलाश में जुट गई थी। 
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के डायलॉग पर कार से स्टंटबाजी करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन कार सीज कर दी हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुनेफ, शुभम कुमार भारती, मोहम्मद हमदान और नूर आलम के रूप में हुई है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर आरोपियों ने अतीक अहमद की वॉयस रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हुए रील वायरल की। रील में माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया जैसे डायलॉग के साथ गालीगलौज का प्रयोग किया गया। वीडियो में युवक चलती कार की छत, बोनट और दरवाजों पर लटक कर जानलेवा स्टंट करते दिखे। यह रील इंस्टाग्राम आईडी नूर आलम 40 से पोस्ट की गई थी जो एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड की थी।

इसी आईडी पर एयरपोर्ट रोड के कई वीडियो अपलोड किए गए। तेज रफ्तार कार की रेस और स्टंट की वजह से सड़क पर अफरातफरी मची रही। रोड मरम्मत और पौधों को पानी दे रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागे जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। मामला सामने आने पर एयरपोर्ट थाने में तैनात उप निरीक्षक ब्रह्मेश मिश्र ने एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मोहिनी चौराहे पर स्थानीय लोगों से पता चला कि एयरपोर्ट चौराहे से ऐरावत चौराहे के बीच कारों सहित अन्य वाहनों से युवक तेज रफ्तार से रेस लगाते हुए स्टंट कर रहे थे। वहीं, एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन कार सीज कर दी गई हैं। बता दें बृहस्पतिवार को जॉर्ज टाउन थाना पुलिस ने केपी ग्राउंड में स्टंट करने पर दो कार सीज की थीं।

विज्ञापन

केपी ग्राउंड में स्टंट करने पर जॉर्ज टाउन पुलिस ने दो कार को किया सीज। - फोटो : अमर उजाला।
केपी ग्राउंड में स्टंटबाजी कर रहे छात्रों की दो कारें जब्त

सोशल मीडिया पर छात्रों के कार के काफिला से जुलूस निकालने व स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। मामले में जॉर्जटाउन पुलिस ने बृहस्पतिवार को नंबर के आधार पर छात्रों की दो कारें जब्त कर दीं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर छात्रों के लग्जरी कारों से जुलूस निकालने का वीडियो वायरल हुआ था।

जुलूस किसी नामी स्कूल के फेयरवेल फंक्शन के बाद निकाला गया था। वीडियो में तेज रफ्तार कार सवार छात्र शोर मचाते, गाड़ियों से बाहर निकलकर रील बना रहे रहे थे। केपी ग्राउंड में भी कार से स्टंटबाजी हो रही थी। पुलिस ने लोक सेवा आयोग और धोबीघाट चौराहे के बीच छात्रों को रुकने का इशारा भी किया लेकिन वह रुके नहीं। जॉर्ज टाउन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो 23 दिसंबर का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें