फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत, जंघई में देर रात हुआ हादसा

Thu, 24 Apr 2025 12:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जंघई (प्रयागराज)

सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई के पास तेज रफ्तार की चपेट में आने बाइक सवार भाइयों की मौके पर हो गई। दोनों भाई भतीजी की चौथी लेकर भदोही गए थे। रात में लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई के पास तेज रफ्तार की चपेट में आने बाइक सवार भाइयों की मौके पर हो गई। दोनों भाई भतीजी की चौथी लेकर भदोही गए थे। रात में लौटते समय हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाली कार की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के महजना धनपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह (40) और अजय सिंह (36) सगे भाई हैं। दोनों रविवार को अपनी भतीजी की चौथी लेकर भदोही जिले के दुर्गागंज हरदुआ गांव गए थे। रात में वापस लौटते समय जंघई बाजार से दुर्गागंज की तरफ देवी प्रसाद महाविद्यालय पिलखिनी के पास दुर्गागंज की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर दोनों की पहचान कर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें