फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : तीन किमी दंडवत परिक्रमा कर संगम स्नान करने पहुंचे दो भाई, संगम में डुबकी लगाकर पूरी की मनौती

Thu, 16 Jan 2025 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

सेक्टर-19 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर बुधवार दोपहर धूल मिट्टी से सने दो भाई चकर्ड प्लेट पर दंडवत परिक्रमा करते हुए दिखे। इसी तरह दोनाें परिक्रमा करते हुए करीब तीन किमी दूरी तय कर संगम घाट पर पहुंचे और स्नान कर मनौती को पूरी की।
विज्ञापन
दंडवत परिक्रमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-19 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर बुधवार दोपहर धूल मिट्टी से सने दो भाई चकर्ड प्लेट पर दंडवत परिक्रमा करते हुए दिखे। इसी तरह दोनाें परिक्रमा करते हुए करीब तीन किमी दूरी तय कर संगम घाट पर पहुंचे और स्नान कर मनौती को पूरी की।

इनकी कठिन तपस्या को देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रास्ते में खड़े वाहन और ठेले को हटवाते हुए नजर आए। मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी राजकुमार ने बताया कि मकर संक्रांति पर 11 लोगों के साथ संगम स्नान करने आए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने से यह परिक्रमा नहीं हो पाई थी, इसलिए बड़े भाई रमेश के साथ दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं।

वह सेक्टर-17 में रुके हुए थे और वही से परिक्रमा करते हुए आ रहे हैं। दंडवत परिक्रमा की वजह उन्होंने महादेव की इच्छा और गंगा मइया की भक्ति बताया। वह कहते हैं, भवानी मां कृपा है, इसलिए दर्द का पता नहीं चल रहा है। दोनों भाई हाथ में एक छोटा सा पत्थर लिए थे। लेटने के बाद उसी पत्थर से रास्ते में निशान लगाते थे और फिर खड़े होकर वहीं से दोबारा लेटते हुए परिक्रमा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें