फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : मौसम ने बिगाड़ा मजा, दो दिन मेें 38 ही ले सके आसमान से नजारा

Thu, 16 Jan 2025 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

निजी कंपनी की ओर से 13 जनवरी से इसकी शुरुआत हो गई लेकिन खराब मौसम की वजह से लोग इसका आनंद नहीं उठा पाए हैं।एक दिन में 24 से 25 उड़ानें भरी जानी हैं, हालांकि अब तक 8-9 राइड ही हो सकी है। पहले दिन 18 और दूसरे दिन 20 लोगाें ने इसका लाभ लिया।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकटप्टर से पुष्पवर्षा की गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने महाकुंंभ मेला क्षेत्र का आसमान से नजारा लेने का मजा बिगाड़ दिया है। दो दिनों में 38 लोग ही हेलिकॉप्टर जाॅय राइड सेवा का लाभ ले पाए हैं। माैसम साफ नहीं होने से निर्धारित उड़ानें नहीं भरी जा सकी हैं, हालांकि कंपनी अफसर दावा कर रहे हैं कि मौसम साफ होेते ही पर्याप्त उड़ानें भरी जाएंगी और लोग महाकुंभ के एरियल व्यू का लुत्फ लोग उठा सकेंगे।

विज्ञापन


निजी कंपनी की ओर से 13 जनवरी से इसकी शुरुआत हो गई लेकिन खराब मौसम की वजह से लोग इसका आनंद नहीं उठा पाए हैं।एक दिन में 24 से 25 उड़ानें भरी जानी हैं, हालांकि अब तक 8-9 राइड ही हो सकी है। पहले दिन 18 और दूसरे दिन 20 लोगाें ने इसका लाभ लिया।

एक बार में चार से पांच लोग करते हैं सवारी

हेलिकॉप्टर जॉय राइड सेवा के लिए अरैल के डीपीएस के पास हेलीपैड बनाया गया है। मौसम अनुकूल होने पर सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक उड़ान भरने की योजना बनाई गई है। एक राइड के लिए सात मिनट निर्धारित है। एक बार में वजन के अनुसार चार-पांच यात्री हेलिकॉप्टर में सवार होते हैं।
विज्ञापन


काउंटर बुकिंग की भी मिल सकती है सुविधा

कंपनी के अफसर ने बताया कि फिलहाल ऑनलाइन ही बुकिंग की जा रही है। बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कराई जा सकती है। इसका लिंक कंपनी के साथ ही उप्र स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी है। राइड के लिए प्रति व्यक्ति 1,296 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। मौसम साफ होने और तय संख्या में उड़ानें भरे जाने के बाद काउंटर बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें