फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब के चोर: यहां चोरों ने पुलिस थाने में ही डाला डाका, एक ही दिन में दो बाइक चोरी, शर्मसार हुई 'खाकी'

Tue, 05 Dec 2023 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में पुलिस थाने से एक ही दिन में दो बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने पुलिस की किरकिरी करा दी है। इसके अलावा चोर पिछले तीन माह में क्षेत्र में एक दर्जन बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
थाने से दो बाइक चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन पर समाज के रखवाली की जिम्मेदारी है उनका अपना घर भी अब सुरक्षित नहीं रहा। इसका नमूना प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाने में देखने को मिला। थाना परिसर से ही एक दिन में चोरों ने दो बाइक उड़ा दी। इसके अलावा चोर पिछले तीन माह में क्षेत्र में एक दर्जन बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


एक दिसंबर को ग्राम नौगिरा निवासी शिवसागर पटेल मऊआइमा थाने में फरियाद लेकर आए थे। इस बीच थाना परिसर में खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दी। इसी के सामने पुराने थाना परिसर में खड़ी एक अन्य बाइक भी चोरों ने गायब कर दी। 

आठ नवंबर को प्रतापगढ़ के अजीत नगर मुकुंदगंज निवासी ओमप्रकाश पड़ाव चौराहा निवासी अपने बहनोई संतोष कुमार से मिलने आए थे। चोरों ने उनकी बाइक उड़ा दी। 11 नवंबर को प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां निवासी रंजीत यादव की बाइक मऊआइमा स्थित एक निजी अस्पताल के सामने से चोरी हो गई। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर को मोहल्ला मौलाना निवासी मुअज्जम अली की घर के सामने खड़ी बाइक शुक्रवार को चोरों ने उड़ा दी। 29 सितंबर को पुरखीपुर गांव निवासी रामचंद्र की बाइक चोरी हो गई। 18 सितंबर को हरिसेनगंज बाजार निवासी शंकरलाल के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।

15 सितंबर को देल्हूपुर थाना क्षेत्र के देवईनी निवासी छात्र विवेक कुमार की बाइक थाने के पास स्थित कोचिंग सेंटर से चोरों ने गायब कर दी। 12 सितंबर को रतनसेनपुर गांव निवासी नवाब अली की बाइक चोरों ने उड़ा दी। 

 

लोगों को कहना है कि बाइक चोरी जैसी घटनाओं में पुलिस पहले तो मुकदमा दर्ज नहीं करती। यदि अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज भी कर लिया जाता है तो जांच के नाम पर उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

 
विज्ञापन

बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए पुलिस सक्रिय है,जल्द ही मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा। -वीरेंद्र कुमार कुशवाहा-प्रभारी निरीक्षक, मऊआइमा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें