प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कठौवापुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने एक अन्य मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सवार घायल हो गए। लोगों ने घायलों को पास स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उमरावगंज निवासी राहुल यादव बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं मनीश कुमार व किशोरीलाल भी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंसूराबाद की ओर से हथिगवां थाना क्षेत्र के चनपुरवा जहानाबाद जा रहे थे। राहुल कठौवापुर के पास पहुंचा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे मनीश की बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पास स्थित अस्पताल ले गए। जहां मनीश व किशोरी की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।