फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेला क्षेत्र से मध्य प्रदेश की न्यायाधीश की ढाई तोले की चेन-लॉकेट चोरी

Thu, 22 Jan 2026 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की वरिष्ठ न्यायाधीश के गले से 25 ग्राम सोने की चेन-लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उस दौरान हुई जब वह अपने सास-ससुर के साथ मौनी अमावस्या पर माघ मेले में संगम स्नान करने आई थीं।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की वरिष्ठ न्यायाधीश के गले से 25 ग्राम सोने की चेन-लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उस दौरान हुई जब वह अपने सास-ससुर के साथ मौनी अमावस्या पर माघ मेले में संगम स्नान करने आई थीं। दारागंज पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की वरिष्ठ न्यायाधीश दीक्षा तनेजा ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर माघ मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन वह अपने सास-ससुर के साथ संगम स्नान करने आई थीं। स्नान के लिए जाते वक्त दो-तीन महिलाएं धक्का दे रही थीं। शक होने पर गले में सोने की चेन चेक की। इसके बाद वह लगातार धक्का देती रहीं और थोड़ी देर बाद गले से 20 ग्राम की सोने की चेन और पांच ग्राम का लॉकेट चोरी हो गया। शक है कि उक्त महिलाओं ने चेन व लॉकेट काट कर चोरी किया है। उक्त चेन व लॉकेट ससुराल से शादी में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें