फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शॉर्ट सर्किट से ढाई बीघा गेहूं जलकर राख

Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नेकनामपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने किसान की तैयार गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया, जिससे करीब ढाई बीघे फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन

ब्लॉक के नेकनामपुर निवासी जबर बिंद की खेत में खड़ी गेहूं की फसल पककर तैयार थी। खेत के ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन तार से अचानक शॉर्ट-सर्किट हुआ और निकली चिंगारी ने फसल को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
किसान जबर बिंद ने बताया कि वह कई बार बिजली विभाग से जर्जर तार हटाने की गुहार लगा चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और लोगों ने विभाग से तत्काल जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। वहीं घूरपुर थाना के बरौली गांव में हाईटेंशन बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल राख हो गई। गांव निवासी विमला देवी ने बताया कि तार टूटने के बाद खेत में आग लग गई। आग से करीब आठ बिस्वा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें