इलाहाबाद। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की वेलकम पार्टी सावन के रस और रंगों से सराबोर रही। सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में रविवार को परिचय पार्टी में जुटीं रूपांतरण सहेलियों ने एक दूसरे का परिचय जानने के बाद मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया तो कई प्रतियोगिताओं में हुनर और हौसले से बाजी जीतती रहीं। हरे रंग के ड्रेस थीम में तैयार होकर आई महिलाओं ने पूरे उत्साह से गीत गाए, डांस किया और प्रतियोगिताओं में बाजी जीती। पिया मेंहदी मंगाई द मोती झील से, जाइके साईकील से लेकर मोहब्बत बरसा देना तू सावन आया है तक जैसे गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को झूमाया भी।
वंदना त्रिपाठी के ‘पिया मेहंदी’, मधु कुमारी के ‘बदरिया घिर अइले’, रश्मि शुक्ला के ‘मिर्जापुर कइले गुलजार हो’, अर्चना ‘हरियाली सावन रिमझिम आ ही गयो’, गीता सिंह ‘रंगी सारी गुलाबी चुनरिया’, अनुपमा श्रीवास्तव ‘सावन में नाचे’, सीमा ‘देखो सखि सावन की आई बहार’, करुणा सिंह ‘सावन का महीना पवन करे सोर’, रेनू के ‘राधा रमाना खेलन’, उमा तिवारी ‘रेलिया बैरन पिया को लिये जाए रे’ और चित्रा ‘बरसन लागे बदरिया सुनाकर लुभाती रहीं। इसी क्रम में सीमा चतुर्वेदी, फहमीद, माया घोष, मिनी श्रीवास्तव आदि ने प्रतियोगिता से इतर सावन के गीतों से सभी का मनोरंजन किया।
इससे पहले अमर उजाला के संपादक डॉ.सचिन शर्मा, बिरला सन लाइफ के ब्रांच हेड संजय मिश्रा, समाज सेविका एवं एनएन पब्लिक स्कूल की सेक्रेटरी सुचित्रा वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने क्लब की योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे और बेहतर बनाने के लिए सदस्यों से संवाद बनाए रखने की अपील और उनके सुझावों का स्वागत किया। कार्यक्रमों की कड़ियों को लयात्मकता से पिरोते हुए संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया। साथ ही सधे सुरों से कजरी की कड़ियां भी पिरोईं।
अपने घने और लंबे बालों की वजह से लिमका बुक ऑफ रिकार्डस और इंडियाज लांगेस्ट हेयर में अपना नाम दर्ज करा चुकी अल्लापुर की स्मिता श्रीवास्तव कार्यक्रम में सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके लंबे बालों के देखने और उसका राज जानने का कौतुहल सदस्यों में साफ दिखा। अपनी मां और पति को अपने लंबे बालों का श्रेय देते हुए स्मिता ने सदस्यों के साथ अपने लंबे बालों का राज साझा किया।
कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट कराई गई बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में ग्रीन थीम में सबसे अच्छी तरह से तैयार होकर आई टॉप 21 सदस्यों को रैंप वॉक का मौका मिला। इनमें से टॉप सेवन सदस्य चुनी गई। निर्णायकों की ओर से पूछे गए सवालों के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और दो को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में समाज सेविका नित्या निमानी, सुचित्रा वर्मा और रीता वीर शामिल थीं।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं स्वतंत्रता पर शार्ट फिल्म प्रस्तुत की गई। ब्रांच हेड संजय मिश्रा और ट्रेनिंग मैनेजर जमील अंसारी ने महिलाओं को बताया कि वह किस तरह से बीमा सलाहकार बनकर आत्म निर्भर बन सकती हैं। इस दौरान क्विज भी हुई, जिसमें दिव्या कोचर, रेनू द्विवेदी, विधि केसरवानी, करुणा सिंह और खुशबू को सही जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया। अंजू मिश्रा, शोभा ने बीमा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां बताई। इस दौरान बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस मैनेजर प्रतीक्षा कुमार पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, उदय भान, राहुल त्रिपाठी, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सह प्रायोजक सिटिजन हाउसिंग ने कार्यक्रम में घोषणा की कि क्लब की सदस्य अगर उनके द्वारा निर्मित मकानों में अपने सपने का आशियाना बुक कराती हैं तो उन्हें विशेष छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं रूपांतरण सदस्य सिटिजन हाउसिंग का एडवाइजर बनकर दस हजार रुपये तक कमाकर आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।
सावन, कजरी प्रतियोगिता विजेता
चित्रा शर्मा - प्रथम
वंदना त्रिपाठी- द्वितीय
सुधा श्रीवास्तव- तृतीय
निधि केसरवानी/ शिप्रा गुप्ता - सांत्वना
बेस्ट ड्रेसिंग प्रतियोगिता
डॉ. रुपाली- प्रथम
एकता केसरवानी- द्वितीय
रश्मि शुक्ला तृतीय
रेनू द्विवेदी/ रिंकू यादव / फहमीद- सांत्वना
विशिष्ट सदस्य पुरस्कृत
सगी बहनों जान्हवी-अनुराधा गुप्ता और कास्मीन-यास्मीन को क्लब का सदस्य बनने पर पुरस्कृत किया गया।
डॉ.सोनाली घोष-सागरिका घोष और निर्मला केसरवानी-कोमल केसरवानी को भी क्लब सदस्य बनने पर पुरस्कृत किया गया।