फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में ट्यूबवेल की मोटर जली, पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास लगे ट्यूबवेल की मोटर बुधवार को जल गई। सुबह तो कुछ घरों तक लो प्रेशर में पानी पहुंचा लेकिन शाम को जलापूर्ति बाधित रहने से हाहाकार मच गया। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत लोगों पर भारी पड़ रही है। प्रभावित लोगों ने इसकी शिकायत जलकल महाप्रबंधक से की है।
विज्ञापन

बड़े ट्यूबवेल की मोटर जलने से हजारों की आबादी पानी न मिलने से प्रभावित हुई है। यही नहीं काली मंदिर के पास मिनी ट्यूबवेल भी कई दिन से खराब है। इस कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लॉक डाउन में पानी की यह परेशानी लोगों पर भारी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक इस बारे में जलकल मुख्यालय में शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बुधवार को शिकायत करने पर बताया गया कि बड़ा ट्यूबवेल जलने से जलापूर्ति बाधित हुई है जबकि परेशानी पहले से बनी है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर बदलने का काम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। शाम तक जलापूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें