फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई भी लगाएंगे ऑनलाइन अटेंडेंस

Sat, 14 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के टिकट चेकिंग स्टॉफ को भी जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस लगानी पड़ेगी। इस सुविधा को शुरू करने के लिए रेलवे 67 डिवीजनों के टीटीई लॉबी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। रेलवे ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टीटीई लॉबी में कियास्क लगाए जाएंगे। इसमें ड्यूटी शुरू करने के पहले साइन ऑन और ट्रेन ड्यूटी खत्म होने के बाद साइन ऑफ होगा। अभी यह व्यवस्था सभी श्रेणियों के लोको पायलटों के लिए है। इससे ड्यूटी में हेराफेरी करनी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे गार्ड और ड्राइवरों की ड्यूटी ऑनलाइन कर चुका है। इसके लिए सभी महत्वपूर्ण गार्ड-ड्राइवर लॉबियों में कियास्क लगाए जा चुके हैं। ट्रेन ड्यूटी शुरू करने के पहले कियास्क में दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को साइन इन करना होता है। ड्यूटी खत्म होने के बाद साइन ऑफ किया जाता है। इस पर डिवीजन से लेकर जोन स्तर तक निगरानी रखी जाती है। अब यही व्यवस्था टिकट चेकिंग स्टॉफ के लिए भी लागू करने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि चेकिंग स्टॉफ के तमाम कर्मचारी रजिस्टर पर दस्तखत करने के बाद ट्रेन पर चढ़ते तो हैं लेकिन बीच रास्ते में ही उतरकर लौट जाते हैं। वापसी में सहयोगियों के साथ साठगांठ कर हाजिरी लगा लेते हैं।

ऑनलाइन हाजिरी होने के बाद यह संभव नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन होने पर लॉबी में साइन ऑफ नहीं किया तो पकड़ा जाना तय है। अफसर बताते हैं कि नए कियास्क में एटीएम की तर्ज पर खुफिया कैमरे भी लग सकते हैं। साथ ही बायोमैट्रिक प्रणाली होने से कोई दूसरा कर्मचारी कोड के जरिए साइन इन या ऑफ नहीं कर सकेगा। क्रिस के अफसर बताते हैं कि टीटीई लॉबियों के कंप्यूटरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई जैसे रूटों की लॉबियों का कंप्यूटरीकरण पहले चरण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें