फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लूटने की नीयत से एटीएम तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन में एक बार फिर एटीएम तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास किया गया। मेडिकल चौराहे के पास एक्सिस बैंक के एटीएम का हुडकवर खोलकर रुपये निकालने की कोशिश की गई। लेकिन नाकाम रहने पर बदमाश भाग निकले। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह नौ बजे के करीब हुई। मेडिकल चौराहे के पास एक्सिस बैंक का एटीएम है। यहां एक व्यक्ति रुपये निकालने पहुंचा तो एटीएम क्षतिग्रस्त मिला जिस पर वह घबरा गया। सूचना देने पर पहले 112 और फिर जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंच गई। जानकारी पर बैंक अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल में पता चला कि एटीएम का हुड कवर खोलने की कोशिश की गई थी, जिसमें वह क्षतिग्रस्त भी हो गया था। बैंक अफसरों व पुलिस ने राहत की सांस तब ली जब एटीएम के भीतर रखा कैशबॉक्स सुरक्षित मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। जांच पड़ताल के बाद शाम चार बजे के करीब मैनेजर विकास श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आशंका है कि घटना रात में अंजाम दी गई। बदमाशों ने एटीएम तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन, काफी देर तक कोशिश के बाद भी कैशबॉक्स तक न पहुंचने पर वह भाग निकले। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। एटीएम व बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
जार्जटाउन में तीसरी वारदात
एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की कोशिश का यह जार्जटाउन में तीसरा मामला है। पिछले साल 29 मई को ठीक इसी जगह यानी मेडिकल चौराहे के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया गया था। यहां भी एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की कोशिश हुई थी। जिसका आरोपी हफ्ते भर बाद पकड़ा जा सका था। इसके बाद अल्लापुर में यूनियन बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ हुई थी। लगातार वारदातों से साफ है कि जार्जटाउन पुलिस एटीएम को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें