फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फर्नीचर के सामान से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

Thu, 05 Dec 2024 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चालक ट्रक पर सहारनपुर से नैनी के कॉटन मिल स्थित श्रमिक बस्ती पार्क में सामान लेकर आ रहा था। अरैल मोड़ पर गाड़ी पीछे करते समय ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली के तार छू जाने से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
फर्नीचर से भरे ट्रक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ पर फर्नीचर संबंधित सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


चालक ट्रक पर सहारनपुर से नैनी के कॉटन मिल स्थित श्रमिक बस्ती पार्क में सामान लेकर आ रहा था। अरैल मोड़ पर गाड़ी पीछे करते समय ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली के तार छू जाने से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बेकाबू होते देखकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सामान सहित पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। चालक और खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें