फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेल कर्मचारी ने कर्जन ब्रिज से लगाई मौत की छलांग, पुल पर बाइक खड़ी कर कूद गए नीचे

Mon, 21 Oct 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी फाफामऊ (प्रयागराज)

सार

फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा निवासी सतीश कुमार त्रिपाठी सूबेदारगंज रेलवे ऑफिस में सुपरिटेंडेंट के पद पर काम करते थे। वह सोमवार को सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। फाफामऊ कर्जन पुल पर बाइक खड़ी करके नीचे कूद गए।
विज्ञापन
सतीश कुमार त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत कर्मचारी सतीश कुमार त्रिपाठी (34) पुत्र रामबोध त्रिपाठी ने फाफामऊ के कर्जन ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी उनके इस कदम से हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा निवासी सतीश कुमार त्रिपाठी सूबेदारगंज रेलवे ऑफिस में सुपरिटेंडेंट के पद पर काम करते थे। वह सोमवार को सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। फाफामऊ कर्जन पुल पर बाइक खड़ी करके नीचे कूद गए। यह देख पुल पर से गुजर रहे लोगों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

बालू में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ले जा रही थी। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर थे। पत्नी सीटू त्रिपाठी को एक वर्ष पूर्व जुड़वा बेटे पैदा हुए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें