फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : घरेलू कलह से परेशान महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 06 Jun 2024 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दर्जी का पूरा के समीप बृहस्पतिवार सुबह टहलने गए लोगों के मुताबिक कानपुर से प्रयगराज जा रही ट्रेन के गुजरने के बाद एक महिला का शव खून से लथपथ रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा। शव पड़े होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो कुछ ही देर में मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपनघाट कोतवाली के दर्जी का पूरा गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह घरेलू कलह से आजिज आकर महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर बदहवास हालत में परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

दर्जी का पूरा के समीप बृहस्पतिवार सुबह टहलने गए लोगों के मुताबिक कानपुर से प्रयगराज जा रही ट्रेन के गुजरने के बाद एक महिला का शव खून से लथपथ रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा। शव पड़े होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो कुछ ही देर में मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने शव की शिनाख्त चरवा कोतवाली के बाबातारा गांव की अनीता दिवाकर (34) पत्नी दिलीप दिवाकर के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी बदहवास हालत में रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने मामले की जानकारी संदीपनघाट पुलिस को दी।
विज्ञापन

बेटी खुशबू के मुताबिक उसकी मां घरेलू कलह से काफी परेशान रहती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ भुवनेश चौबे का कहना है कि परिजनों की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें