त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। प्रयागराज होकर चल रही गया-आनंद विहार टर्मिनल, धनबाद-शकूरबस्ती और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। प्रयागराज होकर चल रही गया-आनंद विहार टर्मिनल, धनबाद-शकूरबस्ती और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। धनबाद-शकूरबस्ती एक्सप्रेस को टूंडला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। गया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन (02397/02398) अब गया से छह सितंबर से 29 नवंबर और आनंद विहार से सात सितंबर से 30 नवंबर तक 13 फेरों के लिए चलेगी।
विज्ञापन
धनबाद-शकूरबस्ती द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (03639/03640) चार सितंबर से एक दिसंबर के बीच 26 फेरे लगाएगी। इसका टूंडला स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:13 बजे और वापसी में इसका आगमन दोपहर 03:30 बजे तय किया गया है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल (05219/05220) भी 11 सितंबर से 28 नवंबर के बीच 12 अतिरिक्त फेरों के साथ एलएचबी कोचों के साथ पटरियों पर दौड़ेगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज और कानपुर के गोविंदपुरी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।