फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने तीन बार तलाक कहकर तोड़ा रिश्ता, मुकदमा

विज्ञापन
Triple talq news
विज्ञापन
कर्नलगंज में रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

प्रयागराज। मुकदमा वापस न लेने पर उतरांव निवासी शबा बानो को उसके पति ने तलाक दे दिया। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कर्नलगंज पुलिस ने उसकी तहरीर पर तीन तलाक व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शबा का आरोप है कि उसकी शादी आठ साल पहले एकडला गांव निवासी मुस्तकीम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 2015 में उसे ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का केस किया। 28 अगस्त को इसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में वह कचहरी आई थी। तभी बाहर निकलने पर मुस्तकीम ने उसे धमकाया। कहा कि मुकदमा वापस न लेने पर वह उसे जान से मार देगा। गालीगलौच से मना करने पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी
प्रयागराज। काटजू कॉलोनी निवासी अरुण कुमार सिंह ने नौकरी के नाम पर 15 लाख हड़पने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अखिल खेड़ा निवासी दिल्ली व राम औतार मनिहार निवासी असम व तीन अज्ञात ने उससे तब 10 लाख का चेक व पांच लाख नगद लिए जब वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। नौकरी न लगने पर वापस रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी व रंगदारी मांगी।
दुकान से बीयर की बोतलें चोरी
प्रयागराज। नीमसराय निवासी लखन लाल कुशवाहा ने दुकान से बीयर की बोतलें चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान में बतौर सेल्समैन काम करने वाले लखन का आरोप है कि अज्ञात चोर ताला व जाली तोड़कर बीयर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

युवती गायब, नामजद मुकदमा
प्रयागराज। चकमुंडेरा निवासी एक शख्स ने बेटी के अपहरण के आरोप में एक युवक को नामजद कराया है। आरोप है कि विनीत वर्मा निवासी प्रीतम नगर उसकी 24 वर्षीय बेटी को शादी की नीयत से अपहृत कर ले गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें