फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड : किशोरी का बयान दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी का न्यायालय में धारा- 164 का बयान दर्ज कराया। पीड़िता किशोरी का कलमबंद बयान किया गया है।
विज्ञापन

मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव के श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) की 15 जून की रात हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि घर की एक किशोरी से गांव का हिमांशु यादव जबरन शादी करना चाहता था। शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर तीनों की हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव, प्रधान गुड्डू यादव सहित चार आरोपियों को जेल भेज दी थी। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शुक्रवार को उसको न्यायालय के समक्ष पेश कर कलमबंद बयान भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें