फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रास्ते में मजदूर की तबीयत बिगड़ी, माैत

Sat, 18 Jul 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव। फ़ाइल फोटो मृतक ज्ञानी प्रसाद आदिवासी
विज्ञापन
क्षेत्र के जादीपुर गांव से ज्ञानी प्रसाद आदिवासी (40) दिल्ली मजदूरी करने गया था। वह बुधवार की रात करीब आठ बजे ट्रेन से घर लाैट रहा था। उसकी ट्रेन में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर जीआरपी के जवानों ने उसे टूंडला के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे फिरोजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों को साैंप दिया। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें