फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांडः 10 नामजद समेत 20 पर रिपोर्ट, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
Triple murder: Report on 20 including 10 named, eight arrested
विज्ञापन
प्रयागराज। रविवार को धूमनगंज के चौफटका में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में मृतक लालू के परिजनों की तहरीर पर 10 नामजद समेत कुल 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इनमें से तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दोनाली बंदूक, एक कुल्हाड़ी के साथ 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एफआईआर मृतक रविशंकर उर्फ लालू यादव की पत्नी छवि निवासी चौफटका पेट्रोल पंप के पास, सूबेदारगंज की तहरीर पर लिखी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसके घर के बगल का रास्ता पड़ोस के बलवंत सिंह व उसके घरवाले जबरन बंद कर रहे थे। इसका जब छवि व उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी रंजिश रखने लगे। 18 जुलाई की रात 8.30 बजे के करीब 20-22 लोगों के साथ आरोपी लाठी-डंडा कुल्हाड़ी, लाइसेंसी व अवैध असलहे लेकर दरवाजे पर आए और पति लालू पर ताबड़तोड़ वार कर गोली मार दी। बीचबचाव करने आए अजीत कुमार निवासी चकनिरातुल, करन निवासी चकिया व आजाद निवासी चकनिरातुल को भी गोली मार दी।
धूमनगंज पुलिस ने बलवंत सिंह व उसकी पत्नी कुसुमलता, उसके बेटे अजीत सिंह, चंदन सिंह, सोनल सिंह, सूरज सिंह, संजू सिंह, मंजरी उर्फ मंजू पत्नी चंदन, रचना पत्नी सूरज मनीष शुक्ला व आठ-10 अज्ञात लोगों पर बलवा, हत्या, हत्या का प्रयास, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। रात में ही आठ आरोपियों बलवंत, अजीत, चंदन उर्फ अंजू, सोनल, कुसुमलता, मंजरी, रचना व मनीष शुक्ला निवासी झलवा को गिरफ्तार कर लिया। हटाए जाने से पहले एसएसपी अतुल शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक, 12 कारतूस व एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें