करारी इलाके की एक फरेबी महिला शादी के बाद झांसा देकर लाखों की नकदी गहना लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पति ने मंगलवार को शिकायत एसपी से किया है। एसपी ने मामले की जांचकर कार्रवाई का निर्देश करारी कोतवाली पुलिस को दिया।
सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों निवासी मोइन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि करारी इलाके के गांव में रहने वाली महिला के साथ 27 अक्टूबर 2019 को प्रतापगढ़ शहर के एक होटल में उसका निकाह हुआ था। कुछ दिन तक दोनों ने पति-पत्नी के रूप में जिंदगी गुजारी ।
इसका ऑडियो वीडियो भी उसके पास मौजूद है । महीने भर पहले कथित पत्नी साढ़े चार लाख नगदी और डेढ़ लाख का जेवर लेकर भाग गई । मोइन ने महिला पर और भी कई गंभीर आरोप लगाया है । उसका कहना है कि महिला का संबंध मादक पदार्थ एवं मानव तस्करी करने वालों से है।