बरेली में 16 से 23 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम का चयन ट्रायल से होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार व मंडल स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को दोपहर दो बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ स्टेडियम में फुटबॉल प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।