फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जनविरोधी नीतियों को लेकर श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 10 Aug 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियन और राज्य-केंद्र कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने बुधवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली समेत 18 मांगें दोहराईं। सीटू के जिला मंत्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में उपश्रमायुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय महापड़ाव के तहत बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर मिश्र, वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र द्विवेदी, एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.नसीम अंसारी, जिला सचिव शीतला प्रसाद, बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा, इंटक के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देव पांडेय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें