जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, आगरा में सात व आठ अक्तूबर को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसके लिए रविवार को सब जूनियर (अंडर-17) व जूनियर (अंडर-19) की कुल चार टीमों के चयन के लिए सिविल लाइंस स्थित बाल भारती स्कूल में ट्रायल आयोजित हुआ। ट्रायल में कुल 86 खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग किया।