स्टेडियम बॉयज और फरहत अली क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मैच में स्टेडियम बॉयज ने 29.1 ओवर में 132 रन (सृजल प्रकाश 37, अमीन 3/14, नोमान खान 2/14) बनाकर दौलत हुसैन को 20.2 ओवर में 79 रन (मो. अली जफर 26, विकास कोहली 3/07, सृजल प्रकाश 3/20) पर समेट दिया।
वहीं, दूसरे मैच में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब को 26.4 ओवर में 68 रन (दिव्य साहू 16, मो.यासिर 4/16, हुजैफा हाद 2/04, अर्णव अग्रवाल 2/10) पर समेटकर फरहत अली क्लब ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 69 रन (सक्षम वर्मा 20, उज्ज्वल गुप्ता 2/13) बना लिए। संवाद