फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ओएचई पर पेड़ गिरा, साढ़े तीन घंटे ठप रहा प्रयागराज-लखनऊ रेलमार्ग

Mon, 21 Jul 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज स्टेशन पर खड़ी कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रयागराज-लखनऊ रेलमार्ग पर रविवार की शाम साढ़े तीन घंटे रेल संचालन ठप रहा। यहां प्रयागराज के लालगोपालगंज और प्रतापगढ़ के भदरी स्टेशन के बीच ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन) पर एक पेड़ गिर गया। इससे ओएचई टूट गई। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी, गंगा गोमती एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि को रोक लिया गया।
शाम 5:15 बजे के आसपास लालगोपालगंज-भदरी सेक्शन पर (किमी संख्या 41/2) ओएचई वायर टूटा। ओएचई वायर टूटने की वजह पेड़ गिरना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी अन्यथा वहां बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की जांच के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने एक टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ कंट्रोल रूम ने घटना के बाद संबंधित रूट पर चल रही ट्रेनों को रोकने का निर्देश जारी कर दिया। ओएचई ठीक करने के लिए मौके पर एक टीम भेजी गई। रात 8:50 बजे ओएचई ठीक हुई। इसके बाद रात 8:55 बजे सबसे पहले लालगोपालगंज स्टेशन पर खड़ी कानपुर इंटरसिटी को वहां से निकाला गया। इसके पूर्व घटना के चलते कानपुर इंटरसिटी को शाम 5:22 बजे लालगोपालगंज में, कानपुर अनवरगंज पैसेंजर शाम 5:40 बजे रामचौरा रोड स्टेशन एवं शाम 7:18 बजे नौचंदी एक्सप्रेस को रोका गया।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस को भी रोका गया। अचानक ट्रेनों को रोक लिए जाने की वजह से यात्रियों ने खूब हो हल्ला भी किया जाए। घटना को लेकर लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ओएचई पर पेड़ गिर जाने की वजह से वह टूट गई थी। समय रहते त्वरित कार्रवाई कर उसे दुरुस्त किया गया। इसके बाद रेल संचालन बहाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें